मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ट्रंप को कनाडा और EU से बड़ा झटका, कई प्रोडक्ट्स पर लगाए जाएंगे टैरिफ

ट्रंप को कनाडा और EU से बड़ा झटका, कई प्रोडक्ट्स पर लगाए जाएंगे टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले पर उनके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। जवाब में, उन्होंने अमेरिकी उत्पादों पर सख्त कर लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें कपड़ा, ‘वाटर हीटर’ (पानी गर्म करने का उपकरण), बीफ और बॉर्बन जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

अमेरिका को स्टील और एल्युमीनियम की सबसे अधिक आपूर्ति करने वाले देश कनाडा ने ऐलान किया है कि वह अमेरिकी स्टील उत्पादों पर 25% जवाबी टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा, उपकरण, कंप्यूटर, सर्वर, डिस्प्ले मॉनिटर, खेल-सामग्री और कच्चे लोहे के उत्पादों सहित कई वस्तुओं पर भी कर बढ़ाया जाएगा।

इसी तरह, यूरोपीय संघ (EU) ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी बीफ, पोल्ट्री उत्पादों, बॉर्बन, मोटरसाइकिल, पीनट बटर और अन्य जरूरी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है। इन नए शुल्कों से कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिससे वैश्विक व्यापार पर अनिश्चितता और तनाव बढ़ने की आशंका है। कंपनियां या तो अपने मुनाफे में कटौती करेंगी या फिर बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डालेंगी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस निर्णय पर खेद व्यक्त करते हुए कहा, “टैरिफ, दरअसल, एक प्रकार का टैक्स हैं। वे व्यापार के लिए नुकसानदायक होते हैं और उपभोक्ताओं के लिए और भी अधिक हानिकारक साबित होते हैं। इससे यूरोप और अमेरिका में कीमतों में बढ़ोतरी होगी और नौकरियों पर खतरा मंडराएगा।”

ट्रंप से मुलाकात को तैयार कनाडा के भावी प्रधानमंत्री

कनाडा के भावी प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बुधवार को कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ट्रंप ‘कनाडाई संप्रभुता का सम्मान’ करें और व्यापार को लेकर एक व्यापक एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाने को राजी हों।

कार्नी, जो शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, ने कहा कि दोनों देशों के श्रमिकों की स्थिति तभी सुधरेगी जब ‘विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी को पुनर्जीवित किया जाएगा और उसे एक नई दिशा दी जाएगी।’ उन्होंने भरोसा जताया कि यह पूरी तरह संभव है।

Share This
अगला लेख → सरकार के एक बयान से इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun