मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

सरकार के एक बयान से इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल, 15% बढ़ा

सरकार के एक बयान से इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल, 15% बढ़ा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर में 15% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 15.64% बढ़कर 50.12 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। शेयरों में यह उछाल सरकार की एक महत्वपूर्ण घोषणा के बाद आया है। दरअसल, सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) का निजीकरण नहीं करेगी। इस घोषणा के बाद निवेशकों ने एमटीएनएल के शेयरों की जमकर खरीदारी की। फिलहाल कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,072.51 करोड़ रुपये है।

लोकसभा में संचार राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने कहा कि सरकार इन दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों के निजीकरण का कोई इरादा नहीं रखती। उन्होंने बताया कि एमटीएनएल अपने परिसंपत्तियों (एसेट्स) को बेचकर राजस्व जुटा रही है। अब तक कंपनी ने कई हजार करोड़ रुपये की धनराशि एकत्रित कर ली है। बीएसएनएल और एमटीएनएल ने मिलकर वर्ष 2019 से अब तक अपनी संपत्तियों की बिक्री से कुल 12,984.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन संपत्तियों में जमीन, इमारतें, टावर और फाइबर शामिल हैं।

टेलीकॉम सेक्टर में एसेट मोनेटाइजेशन की नीति के तहत ये कंपनियां केवल उन्हीं परिसंपत्तियों की बिक्री कर रही हैं, जिनकी भविष्य में आवश्यकता नहीं होगी। संचार राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार की स्वीकृत नीति के अनुसार यह संपत्तियों का मोनेटाइजेशन किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 तक बीएसएनएल ने टावर और फाइबर बेचकर 8,204.18 करोड़ रुपये, जबकि एमटीएनएल ने 258.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Share This
अगला लेख → दोस्त की हत्या के बाद गोवा भागने की साजिश, पुलिस ने 4 घंटे म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun