मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ट्रेन से कूदकर फरार हुई तलाकशुदा साइबर अपराधी सानिया को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेन से कूदकर फरार हुई तलाकशुदा साइबर अपराधी सानिया को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज में एक महिला साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पुणे में 4 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। सानिया उर्फ गुड़िया उर्फ सोफिया सिद्दीकी नामक इस ठग को महाराष्ट्र पुलिस ने गोपालगंज के थावे थाना पुलिस की मदद से लोहरपट्टी गांव से पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह महिला ठग काफी शातिर है और पहले भी पुलिस को चकमा देकर भाग चुकी है।

फरवरी 2024 में, हरियाणा के फरीदाबाद में अपने घर से गिरफ्तार होने के बाद, पुलिस जब इसे पुणे लेकर जा रही थी, तो यह दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से हथकड़ी सरका कर कूद गई और फरार हो गई थी। इस घटना के कारण एक महिला सिपाही समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, सानिया की शादी सिवान के नुरुहाता में हुई थी, लेकिन तलाक के बाद उसने साइबर ठगी का रास्ता अपना लिया। वह कभी हरियाणा में, तो कभी गोपालगंज के लोहरपट्टी गांव में शरण लेती थी। महाराष्ट्र पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

पुणे में सानिया पर एक कंपनी के बैंक अकाउंट से 4 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज है। इस कंपनी के जनरल मैनेजर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस इस ठग को पकड़ने में लगी हुई थी।

अब, सानिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर रही है। उसकी चालाकी और पुलिस से बार-बार भागने की घटनाएं इसे साइबर अपराधियों की दुनिया में कुख्यात बना चुकी हैं।

Share This
अगला लेख → उस्ताद जाकिर हुसैन ने दुनिया को कहा अलविदा ,73 की उम्र में इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun