मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lucknow : ठाकुरगंज में चाट कारोबारी की हत्या से हड़कंप ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Lucknow : ठाकुरगंज में चाट कारोबारी की हत्या से हड़कंप ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में चाट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मृतक 51 वर्षीय राजेश कुमार गौतम थे, जो छन्निलाल चौराहे पर चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

सूचनाओं के अनुसार, इलाके के दबंग कालिया यादव ने राजेश से अक्सर अवैध वसूली की मांग की थी। घटना की रात भी वह नशे में धुत होकर ठेले पर पहुंचा और पैसे मांगने लगा। जब राजेश ने इसका विरोध किया, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर तमंचे से राजेश पर गोली चला दी। गोली सीधे राजेश के पेट में लगी, जिससे वे वहीं गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल राजेश को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। एडीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कालिया यादव, जो मृतक का पड़ोसी है, को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में सुरक्षा कड़ी
इस वारदात के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। पुलिस का मानना है कि यह हत्या अवैध वसूली का विरोध करने की वजह से हुई है। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में गुस्सा है, और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → ट्रेन से कूदकर फरार हुई तलाकशुदा साइबर अपराधी सानिया को बिहा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun