मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत, शव 20 फीट तक घिसटता रहा

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत, शव 20 फीट तक घिसटता रहा

राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को करीब 20 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि दंपति के शव डंपर के पहियों में फंस गए, जिन्हें निकालने में घंटों लग गए।

यह घटना खंडेला थाना क्षेत्र के ढाणी गुमान सिंह सरकारी स्कूल के पास दोपहर करीब 2 बजे घटी। बताया जा रहा है कि मिट्टी से भरा डंपर कोटड़ी से ढाणी गुमान सिंह की ओर जा रहा था, लेकिन गलत दिशा में तेज गति से आने के कारण सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक डंपर के आगे के पहियों में फंस गई, जबकि पति-पत्नी के शव पीछे के पहियों के बीच फंसे रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

परिवार में छाया मातम

इस हादसे में जान गंवाने वाले दंपति की पहचान शंभुदयाल सैनी (50) और उनकी पत्नी श्रवणी सैनी (44) के रूप में हुई है। वे पचलंगी के काटलीपुरा गांव के निवासी थे और मंगलवार को श्रवणी सैनी के मायके ढुढ़ानिया गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Share This
अगला लेख → एल्विश यादव पर फिर से मुकदमा, गवाह को धमकी देने के आरोप में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun