मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इस मसाले का पानी करेगा चमत्कार

डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इस मसाले का पानी करेगा चमत्कार

आज के समय में खराब जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर इलायची के पानी को शामिल करना चाहिए। यह न केवल आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करेगा, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।

इलायची का पानी कैसे बनाएं?

इलायची का पानी तैयार करने के लिए 5-6 इलायची को छीलकर एक लीटर पानी में डालें और इसे रातभर के लिए भिगो दें। अगले दिन सुबह इस पानी को धीमी आंच पर उबालें जब तक कि इसकी मात्रा आधी न रह जाए। फिर इसे छानकर पिएं। नियमित रूप से इलायची का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायता मिल सकती है।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इलायची का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

इलायची का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बना सकता है। इसके साथ ही, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज से ही इलायची के पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

Share This
अगला लेख → आचार्य सत्येंद्र दास को सरयू में 'जल समाधि', आखिर संतों का द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun