मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आचार्य सत्येंद्र दास को सरयू में ‘जल समाधि’, आखिर संतों का दाह संस्कार क्यों नहीं किया जाता ?

आचार्य सत्येंद्र दास को सरयू में ‘जल समाधि’, आखिर संतों का दाह संस्कार क्यों नहीं किया जाता ?

अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार की शाम उन्हें सरयू नदी में जल समाधि दी गई। तुलसीदास घाट पर उनके पार्थिव शरीर को विधि-विधान से जल समाधि दी गई। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को एक रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया, जिसके बाद संत परंपरा के अनुसार उन्हें जल समाधि दी गई।

अब सवाल उठता है कि साधु-संतों को जल समाधि क्यों दी जाती है और उनका दाह संस्कार क्यों नहीं किया जाता?

सनातन धर्म में अंतिम संस्कार की कई विधियां प्रचलित हैं, जिनमें साधु-संतों के लिए जल समाधि एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। इसमें संत के पार्थिव शरीर को बिना अग्नि संस्कार के सीधे नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है। जल समाधि के दौरान शरीर के साथ भारी पत्थर बांधे जाते हैं ताकि वह नदी की गहराई में समा जाए।

इसके अलावा, संतों के लिए भू-समाधि की परंपरा भी प्रचलित है। इसमें पार्थिव शरीर को पद्मासन या सिद्धासन की मुद्रा में बिठाकर भूमि में समाधिस्थ कर दिया जाता है। यह मान्यता है कि संतों का शरीर पवित्र होता है और वे अपने जीवनकाल में सांसारिक बंधनों से मुक्त हो चुके होते हैं, इसलिए उन्हें अग्नि संस्कार देने की बजाय जल या भू-समाधि दी जाती है

Share This
अगला लेख → असम में बरामद 182 किलो का बम निष्क्रिय, इतिहास में द्वितीय व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun