मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

डिजिटल अश्लीलता पर हाई कोर्ट सख्त, आरोपी की बेल नामंज़ूर, पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश

डिजिटल अश्लीलता पर हाई कोर्ट सख्त, आरोपी की बेल नामंज़ूर, पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश

प्रयागराज – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिजिटल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक अब अपराध का नया रूप बन चुकी है। सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, जैसे तस्वीरें और वीडियो, जो तेजी से वायरल हो रही हैं, किसी व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकती हैं।

न्यायमूर्ति अजय भनोट ने यह टिप्पणी तब की, जब उन्होंने रामदेव नामक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई की, जिस पर वाट्सएप के जरिए एक महिला की अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप है। रामदेव के खिलाफ प्रयागराज के उतरांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 352, 351(2), 64(1) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67A के तहत मुकदमा दर्ज है। रामदेव को 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वह तब से जेल में है। उनकी जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट ने 23 अप्रैल को पहले ही खारिज कर दिया था।कोर्ट का सख्त रुख, जांच में ढिलाई पर नाराजगीहाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी के कब्जे से बरामद कुछ तस्वीरों की फोरेंसिक जांच अभी बाकी है।

कोर्ट ने माना कि आरोपी की संलिप्तता की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जा सकती। साथ ही, कोर्ट ने जिला जज को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह मामले की प्रगति की समीक्षा करें।दो महीने में फोरेंसिक रिपोर्ट का आदेशकोर्ट ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करे।‘सोशल मीडिया बन रहा है अपराध का हथियार’ – न्यायमूर्ति अजय भनोटन्यायमूर्ति अजय भनोट ने पहले भी सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाया है। वर्ष 2023 में उन्होंने कहा था कि इंटरनेट पर अश्लील सामग्री का प्रसार समाज के लिए घातक और अपमानजनक है। उन्होंने यूपी पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे, जिसमें तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता की कमी देखी गई। कोर्ट ने पुलिस से अपेक्षा जताई कि ऐसे मामलों में तकनीकी विशेषज्ञता और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ जांच की जाए।

Share This
अगला लेख → डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को दी अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun