मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हावड़ा में ट्रेन हादसा , सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

हावड़ा में ट्रेन हादसा , सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के नलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक और ट्रेन पटरी से उतर गई। यह घटना ट्रेन संख्या 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के साथ हुई, जो पार्सल स्पेशल ट्रेन थी लेकिन इसमें कुछ पैसेंजर कोच भी शामिल थे। ट्रेन जैसे ही नलपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, अचानक इसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। साउथ ईस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने इस घटना की पुष्टि की और जानकारी दी कि यह ट्रेन सिकंदराबाद से शालीमार जा रही थी।

हादसे में ट्रेन के एक बीपी और दो पार्सल कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे के दौरान झटके से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। रेलवे के अधिकारी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए, और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

संतरागाछी और खड़गपुर से राहत ट्रेनें और मेडिकल सहायता टीम घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरे डिब्बों को दोबारा सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन डिब्बों में भरे पार्सल को वैन के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को भी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है।

इस घटना के कारण हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है, और इस रूट की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले 17 जून 2024 को भी पश्चिम बंगाल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जब दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी थी, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी।

Share This
अगला लेख → Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun