मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 13वीं बार मिली जेल से राहत, 21 दिन की फरलो पर बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 13वीं बार मिली जेल से राहत, 21 दिन की फरलो पर बाहर

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है। इस बार हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की छुट्टी दी है। राम रहीम पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकलकर सीधे सिरसा स्थित डेरा पहुंच गया है, जहां वह अपनी फरलो की अवधि बिताएगा।

गौरतलब है कि यह 13वीं बार है जब राम रहीम को फरलो दी गई है। उसे जेल से लेने के लिए डेरा की कई गाड़ियां और हनीप्रीत पहुंचीं। इससे पहले भी राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 30 दिन की फरलो दी गई थी।

हालांकि, फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अस्थायी रिहाई को चुनौती देने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। 2017 में राम रहीम को अपने दो अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

फरलो एक प्रकार की छुट्टी होती है, जो किसी कैदी को उसकी सजा के दौरान कुछ समय के लिए जेल से बाहर रहने की अनुमति देती है। यह कैदी का कानूनी अधिकार नहीं होता, बल्कि जेल प्रशासन की सिफारिश और कैदी के आचरण पर आधारित होता है। इसका मकसद कैदी को समाज और परिवार से जुड़ाव बनाए रखने का अवसर देना होता है।

हालांकि, ऐसे मामलों में जहां कैदी के बाहर आने से किसी भी तरह की सुरक्षा या अपराध की आशंका हो सकती है, वहां फरलो नहीं दी जाती। आमतौर पर दोष सिद्धि के बाद तीन साल की सजा पूरी कर चुके कैदी ही फरलो के पात्र होते हैं।

Share This
अगला लेख → यूपी के कई जिलों में मौसम बदला, कुछ जगहों पर लू तो कुछ में ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun