मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को कई होटलों और हुक्का बारों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पूरा मामला वाराणसी के लालपुर-पांडेपुर क्षेत्र का है।

अपर पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि 29 मार्च को पीड़िता कुछ युवकों के साथ कहीं गई थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 4 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब पीड़िता को बरामद किया तो उसने शुरू में किसी भी तरह के दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी। हालांकि, 6 अप्रैल को पीड़िता के परिवार ने पुलिस से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की।

बाद में पीड़िता ने बयान में बताया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आरोपी उसे विभिन्न होटल और हुक्का बार में ले गए थे और इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

Share This
अगला लेख → डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 13वीं बार मिली जेल से राह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun