ड्रग्स मामले में सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती कोर्ट में पेश, दीपेश सावंत बनेंगे सरकारी गवाह
मुंबई – NCB ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. इस मामले में NCB ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिहं राजपूत के हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. आज इन दोनों की कोर्ट में पेशी होगी. कोर्ट में पेश होने से पहले इन दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाया है. इसके साथ कोर्ट में दीपेश सावंत को बतौर सरकारी गवाह पेश किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. एनसीबी ने घोषणा की है कि दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनेंगे.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शौविक और सैमुअल के अलावा जैद विलात्रा और कैजन को भी कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए. इन दोनों का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया
. यह मेडिक रिपोर्ट एक-दो घंटे में आ जाएगी. इसके बाद इन चारों की एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया