तीन साल में तैयार होगा भव्य राम मंदिर,ऊँचाई भी बढ़ेगी
अयोध्या – राम मंदिर निर्माण को लेकर आज हुई ट्रस्ट के बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है वही प्रधानमंत्री मोदी के भी आने को लेकर चर्चा हुई
ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि PM से निवेदन किया गया है,स्वयं नृत्यगोपाल दास जी ने किया है,लेकिन अंतिम फैसला PMO को करना है,देश में अभी बॉर्डर और कई मामले चल रहें हैं,तारीख तय कर हमने PMO को भेज दी है,अंतिम फैसला PMO लेगा
मंदिर निर्माण को लेकर कहा गया है कि सोनपुर ही मंदिर का निर्माण करेगा सोमनाथ मंदिर को भी इन लोगों ने बनाया है,मंदिर बनाने में पैसे कि कमी नहीं होगी,मंदिर के लिये 10 करोड़ परिवार दान देंगे वही मंदिर की ऊँचाई को भी बढ़ाया जाएगा