मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व MLC वासुदेव यादव गिरफ्तार, कई घंटों की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व MLC वासुदेव यादव गिरफ्तार, कई घंटों की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के करीबी पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज था, जिसके चलते प्रयागराज स्थित जॉर्ज टाउन इलाके में मंगलवार को छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

कोर्ट के समन के बावजूद पेश नहीं हुए, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कराया था। वाराणसी की अदालत ने उन्हें कई बार तलब किया, लेकिन बार-बार समन जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके चलते अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अर्जित की आय से अधिक संपत्ति

पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा विभाग में बड़े पदों पर रहते हुए अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। वह यूपी बोर्ड के सचिव और माध्यमिक शिक्षा विभाग में डायरेक्टर जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे थे।

योगी सरकार ने 2017 में दिए थे जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद 12 सितंबर को वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश जारी किए गए थे। समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान वासुदेव यादव को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी के रूप में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी बेटी निधि यादव समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी चल रहा था मामला

इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। प्रयागराज के डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई वाराणसी पुलिस द्वारा की गई, जबकि प्रयागराज पुलिस ने केवल सहयोग किया।

परिवार और पार्टी ने साधी चुप्पी

वासुदेव यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। अभी तक परिवार का कोई भी सदस्य इस पर बयान देने के लिए सामने नहीं आया है।

Share This
अगला लेख → Lok Adalat 2025: इन चालानों पर नहीं होगी माफी, निपटारे के लि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun