मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तेजस्वी-राहुल की जोड़ी, नीतीश-मोदी पर भारी, सर्वे में जनता का भरोसा महागठबंधन के साथ

तेजस्वी-राहुल की जोड़ी, नीतीश-मोदी पर भारी, सर्वे में जनता का भरोसा महागठबंधन के साथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है, जो बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर होने के संकेत दे रहा है. वोट वाइब के कोफाउंडर अमिताभ तिवारी के सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन फिलहाल एनडीए पर मामूली बढ़त बनाए हुए है. आइए, इस सर्वे की पूरी जानकारी लेते हैं और जानते हैं कि बिहार की जनता का मूड क्या कह रहा है.

वोट वाइब के ताजा सर्वे के अनुसार, बिहार में 36% लोग महागठबंधन पर भरोसा जता रहे हैं, जबकि 35% लोग एनडीए के साथ हैं. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी 10% लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं. खास बात यह है कि बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे पर 40% लोग महागठबंधन को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं, जबकि एनडीए को केवल 30% लोगों का समर्थन मिला है. सर्वे में यह भी सामने आया कि 48% लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं और 54% अपने विधायक को बदलना चाहते हैं.

इस सर्वे पर वोट वाइब के कोफाउंडर अमिताभ तिवारी का कहना है कि दोनों गठबंधनों के वोट ब्लॉक लगभग तय हैं. महागठबंधन का मुस्लिम-यादव (MY) गठजोड़ और एनडीए का अति पिछड़ा वर्ग (EBC), महादलित और ऊंची जातियों का समर्थन अभी भी मजबूत है. लेकिन सरकार के खिलाफ नाराजगी का फायदा महागठबंधन और जन सुराज को मिलता दिख रहा है.

सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख का विश्लेषण भी इस सर्वे को और रोचक बनाता है. उनके मुताबिक, वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर मतदाताओं में असहजता है, जो विपक्ष को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन ऊंची जातियों को भी इससे परेशानी हो रही है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी दोनों गठबंधनों—एनडीए और महागठबंधन—के वोट काट सकती है. देशमुख ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कम होती सार्वजनिक सक्रियता एनडीए के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है, जबकि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बने हुए हैं. हालांकि, उनका आक्रामक चुनावी अभियान अभी गति नहीं पकड़ सका है.

जैसे -जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी सरगर्मियां तेज हो रही हैं. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की जोड़ी जहां युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर फोकस कर रही है, वहीं नीतीश कुमार और एनडीए विकास और स्थिरता के अपने पुराने नारे को दोहरा रहे हैं. लेकिन प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस बार क्या गुल खिलाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

Share This
अगला लेख → तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा: 'सुशांत सिंह राजपूत की तरह म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun