मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राजस्थान के झालावाड़ में गिरी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत,कई घायल

राजस्थान के झालावाड़ में गिरी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत,कई घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले से, जहां आज सुबह, यानी 25 जुलाई को, एक बड़ा हादसा हो गया. मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके बाद दीवार भी ढह गई. इस भयावह हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

झालावाड़ के पिपलोदी गांव में जहां सुबह-सुबह स्कूल की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर जुटी हैं. जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, और घायल बच्चों को तुरंत मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हैं.

इस हादसे के बारे में और जानकारी देते हुए झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि छत गिरने से 3 से 4 बच्चों की मौत हो चुकी है, और कई अन्य घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही झालावाड़ कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके पर पहुंच गए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और कलेक्टर को राहत कार्य तेज करने और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कूल भवन की छत जर्जर हालत में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. इसके अलावा, भारी बारिश के चलते दीवार में नमी और कमजोरी भी इस हादसे का एक कारण बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त स्कूल में दर्जनों बच्चे मौजूद थे, और आशंका है कि 60 से अधिक बच्चे मलबे में फंसे हो सकते हैं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

इस दुखद घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं.

Share This
अगला लेख → तेजस्वी-राहुल की जोड़ी, नीतीश-मोदी पर भारी, सर्वे में जनता क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun