मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तेज हवा से रूखी हो रही त्वचा? नहाने से पहले अपनाएं ये आसान तरीके, मिलेगी मुलायम त्वचा

तेज हवा से रूखी हो रही त्वचा? नहाने से पहले अपनाएं ये आसान तरीके, मिलेगी मुलायम त्वचा

    इन दिनों तेज हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। खासतौर पर हाथ, पैर और चेहरा अधिक सूखने लगते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में त्वचा का विशेष ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं। त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए नहाने से पहले बेसन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा रेशम जैसी कोमल हो जाएगी। आइए जानते हैं कि रूखी त्वचा पर बेसन का उपयोग कैसे करें और इसके साथ कौन-कौन सी चीजें मिलाना फायदेमंद रहेगा।

    ड्राई स्किन के लिए बेसन का सही इस्तेमाल

    अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और बेजान हो गई है, तो नहाने से पहले बेसन का प्रयोग करें। त्वचा को पोषण देने और उसे चमकदार बनाने के लिए बेसन में मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यदि मलाई उपलब्ध न हो, तो आप दूध का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, शहद मिलाकर लगाने से भी त्वचा को गहराई से नमी मिलती है।

    बेसन को चेहरे पर कैसे लगाएं?

    1. बेसन और मलाई को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
    2. इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
    3. हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्क्रब करें।
    4. इसके बाद 15 मिनट तक इसे सूखने दें।
    5. गुनगुने पानी से चेहरे को गीला करें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें।
    6. ध्यान रखें कि बेसन लगाने के बाद फेसवॉश या साबुन का इस्तेमाल न करें।
    7. चेहरे को सुखाने के बाद कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं, इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।

    बेसन और मलाई के फायदे

    • बेसन में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा पर जमी डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं।
    • यह त्वचा को गहराई से साफ करता है और नमी बनाए रखता है।
    • मलाई त्वचा की झाइयों को कम करने में सहायक होती है।
    • बेसन त्वचा की रंगत निखारता है और इसे स्वस्थ बनाता है।
    • यह बदलते मौसम में एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र का काम करता है।

    अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मलाई की जगह दही मिलाकर बेसन का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को अतिरिक्त तेल से बचाएगा और उसे तरोताजा बनाए रखेगा। इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें और अपनी त्वचा को कोमल व चमकदार बनाए रखें!

    Share This
    अगला लेख → अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली अदालत ने नई FIR दर्ज क…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
    निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 92% 💨 4 km/h
    Dehradun