मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

थाइलैंड से मंगवाई कॉलगर्ल, हुई कोरोना से मौत

थाइलैंड से मंगवाई कॉलगर्ल, हुई कोरोना से मौत

लखनऊ- थाईलैंड से आई एक कॉलगर्ल की लखनऊ के लोहिया अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस कॉलगर्ल को अभी 10 दिन पहले ही लखनऊ के एक बड़े व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपये खर्च करके थाईलैंड से बुलाया था. 2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया की उसने थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसके परिजनों को शव सौपने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सामने नहीं आया तो शनिवार को एजेंट की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसी एजेंट के सहारे वह भारत आई थी. कॉलगर्ल की मौत के बाद पुलिस अब राजधानी में पांव पसार रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि ये भी ट्रेस किया जा रहा है कि इस कॉलगर्ल के संपर्क में और कौन-कौन आया था.

पुलिस के अनुसार ये कॉलगर्ल राजस्थान के रहने वाले एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी. उसी ने इसे लखनऊ भेजा था. पुलिस अब इस एजेंट की भी तलाश कर रही है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि थाईलैंड से आई कॉलगर्ल कोरोना पॉजिटिव थी. व्यापारी के बेटे ने कॉलगर्ल की तबीयत बिगड़ने पर खुद थाईलैंड एंबेसी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी.

Share This
अगला लेख → कोरोना से निधन के बाद कब्रिस्तान में होगा नि:शुल्क अंतिम संस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun