मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कोरोना मरीज के घर,पूछा दवा मिली क्या?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कोरोना मरीज के घर,पूछा दवा मिली क्या?

मुरादाबाद- यूपी में कोरोना के आकड़े अभी भी 25 हज़ार के पार चल रहे ऐसे में मुख्यम्नत्री लगातार इसके लिए उच्चाधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे है,आज कोरोना संक्रमन के इलाज की व्यवस्था देखने मुरादाबाद के दौरे पर थे,मुरादाबाद पहुंच कर मुखयमंत्री कोविड कमांड सेंटर का दौरा करने के बाद अचानक मुरादाबाद जिले के मनोहरपुर गांव का निरिक्षण करने का कार्यक्रम तय कर दिया. ये कार्यक्रम पहले से तय नहीं था मुख्यमंत्री का काफिला मनोहरपुर गांव पहुंचा. सीएम योगी के मनोहरपुर गांव में अचानक पहुंचने से लोगों में सीएम को देखने का कुतूहल जाग गया, योगी ने लोगों को देखकर खुद गाड़ी से उतर कर, गांव के गलियों की राह पकड़ ली.

गांव के रास्ते भर चलते-चलते, और लोगों के घरों के सामने खड़े होकर सीएम योगी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर लोगों से उनका हाल चाल जाना. सीएम ने लोगों से पूछा दवाई वगैरह मिली क्या? क्या आप लोग कोरोना से बचाव का उपाय कर रहे हो? सवालों को पूछने के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को लगातार निर्देश भी देते दिखे. इससे पहले उन्होंने पहले इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया और इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसके साथ मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,847 कोरोना के नए केस दर्ज किये गये हैं. जबकि प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव मामले अब 2,45,736 हैं. UP में पिछले 24 घंटों में 2,23,155 टेस्ट हुए हैं. टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में लगभग 60 हज़ार की कमी आई है.

अपर मुख्या सचिव सुचना नवनीत सहगल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में घर-घर टीमें जा रही हैं. कोरोना संक्रमण की जांच के लिए ग्रामीण इलाकों में टीमें मुस्तैद हैं. 48 लाख 63 हज़ार 298 आवासों का भ्रमण कर चुके हैं टीमें. इन दौरान 68 109 लोगों में कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं. सरकार की तरफ से सभी को दवाएं मुहैया करा दी गई हैं. जांच में 1210 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

Share This
अगला लेख → थाइलैंड से मंगवाई कॉलगर्ल, हुई कोरोना से मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun