मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली की टीम ने बनाई पकड़, कोहली पर होगी सभी की नजरें

दिल्ली की टीम ने बनाई पकड़, कोहली पर होगी सभी की नजरें

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में दिल्ली और रेलवे की टीमें आमने-सामने हैं, और इस मैच पर सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। 30 जनवरी को जब यह मुकाबला शुरू हुआ, तो स्टेडियम के बाहर कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन दर्शक उनकी बल्लेबाजी का इंतजार करते रहे।

पहले दिन दिल्ली के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसकी बदौलत रेलवे की टीम अपनी पहली पारी में 241 रनों पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से नवदीप सैनी और सुमित माथुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 17 ओवरों में 41 रन बना लिए थे और उसने केवल एक विकेट खोया था।

दूसरे दिन कोहली की बल्लेबाजी का इंतजार

रेलवे की पहली पारी समाप्त होने के बाद, दिल्ली के बल्लेबाजों को 17 ओवर खेलने का मौका मिला। हालांकि, टीम ने जल्द ही अर्पित राणा का विकेट खो दिया, जो केवल 10 रन बना सके। इसके बाद एस सांगवान और यश ढुल ने संभलकर खेलते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। अब सभी की नजरें दूसरे दिन के खेल पर टिकी हैं, जहां प्रशंसकों को विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने का मौका मिल सकता है।

कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, इसलिए उनका प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है। 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे कोहली विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। पहले दिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने एक सीनियर खिलाड़ी की भूमिका बखूबी निभाई, गेंदबाजों को सलाह दी और विकेट गिरने पर उनका आक्रामक अंदाज भी देखने को मिला।

इस मुकाबले के बाद कोहली भारतीय टीम से जुड़कर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Share This
अगला लेख → डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सिर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun