मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये मिलेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने योजना को मंजूरी दी

दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये मिलेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने योजना को मंजूरी दी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वाकांक्षी “दिल्ली महिला समृद्धि योजना” का शनिवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की शुरुआत करते हुए बताया कि इसके तहत राजधानी की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिला दिवस के अवसर पर लॉन्च की गई इस योजना के लिए 8 मार्च से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिया महिलाओं को सुरक्षा और विकास का भरोसा

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में महिलाओं की मेहनत और संघर्ष को क़रीब से देखा है। समाज में महिलाओं की बहुत सारी अपेक्षाएँ होती हैं, लेकिन उनकी परेशानियों को समझने वाले बहुत कम लोग होते हैं।

रेखा गुप्ता ने भाजपा की विचारधारा की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र पार्टी है जिसने महिला सशक्तिकरण को न सिर्फ़ शब्दों में, बल्कि वास्तविकता में भी साबित किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां पहले की सरकारों में महिलाओं को सिर्फ़ प्रतीकात्मक पद दिए जाते थे, वहीं भाजपा ने निर्मला सीतारमण को देश का बजट पेश करने की ज़िम्मेदारी दी और अब दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर एक महिला को बिठाया।

सीएम ने महिलाओं की सुरक्षा को अपनी “निजी जिम्मेदारी” बताते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली की बहनों के लिए किए गए हर चुनावी वादे को पूरा किया जाएगा।

क्या है दिल्ली महिला समृद्धि योजना?

दिल्ली महिला समृद्धि योजना, भाजपा शासित राज्यों में पहले से लागू मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और महाराष्ट्र की लड़की बहिन योजना की तर्ज़ पर तैयार की गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रत्येक माह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस योजना को भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया गया था और अब इसे अमल में लाया गया है। आज से ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे उन महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो आर्थिक रूप से असहाय हैं और अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रही हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी और भविष्य में भी महिलाओं के कल्याण के लिए और योजनाएँ लाई जाएँगी।

Share This
अगला लेख → यूपी में हिजबुल मुजाहिदीन का 25 हजार का इनामी आतंकी गिरफ्तार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun