मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया इस्तीफा , एलजी ने भंग की विधानसभा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया इस्तीफा , एलजी ने  भंग की विधानसभा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अधिकारियों के अनुसार, आतिशी ने राज निवास जाकर उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। हालांकि पार्टी को भारी पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी को मात्र 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकाम रही। भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इस पद पर आसीन होने वाली दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।इस बीच, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। भाजपा ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाकर नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, इलाके …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun