मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लीबिया में 7 भारतीयों का अपहरण, परिजनों ने लगाई मोदी सरकार से गुहार

लीबिया में 7 भारतीयों का अपहरण, परिजनों ने लगाई मोदी सरकार से गुहार

कुशीनगर – भारत से रोज़ी रोटी कमाने गए भारतीयों का लीबिया में अपहरण हो गया है. लीबिया में आतंकियों ने 7 भारतीयों का अपहरण किया है. आतंकियों ने जिनका अपहरण किया है, उसमें कुशीनगर, देवरिया, बिहार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले लोग हैं. कुशीनगर के मुन्ना उर्फ मनोज चौहान भी इन लोगों में शामिल हैं. मुन्ना के परिजनों का कहना है कि इन सातों भारतीयों को छोड़ने के लिए 20 लाख डॉलर की मांग आतंकवादियों की तरफ से हुई है.

ये सभी लोग लीबिया में मजदूरी करने गए थे और एक साल बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. 17 सितंबर को सभी लोग भारत लौटने वाले थे लेकिन इससे पहले इन सभी का आपहरण कर लिया गया. जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मुनना के परिजन अब केन्द्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

पता चला है कि इन 7 भारतीयों का एयरपोर्ट के रास्ते में आतंकियों द्वारा अपहरण किया गया. घटना 15 और 16 सितम्बर के बीच की बताई जा रही है. सभी 7 भारतीयों को 17 सितम्बर को इस्ताम्बुल हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना होना था. इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने अपरहण कर लिया.

अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे एक भारतीय मुन्ना उर्फ मनोज चौहान भी हैं, जो कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव के निवासी हैं. ये सातों लोग दिल्ली स्थित एक कंपनी एनडी एंटरप्राइजेस के मार्फत लीबिया गए थे. घर वाले किसी भी अनहोनी से डरे हुए हैं और भारत सरकार से अपने लोगों के घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं.

Share This
अगला लेख → शाजहांपुर - बिजली कर्चारियों से झगड़ा,पुलिस पर किया हमला

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun