दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटीज की परीक्षाएं रद्द
नई दिल्ली – कोरोना वायरस बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षा रद्द कर दी है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली राज्य के जितने भी विश्वविद्यालय हैं उनकी आगामी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और सभी बच्चों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा.
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की सभी यूनिवर्सिटीज़ को फाइनल EXAM एग्ज़ाम कैंसिल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है. कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा.