मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली के करावल नगर में लूटपाट की बड़ी घटना, ज्वेलरी की दुकान से 40 लाख कैश और गहने लूटे गए

दिल्ली के करावल नगर में लूटपाट की बड़ी घटना, ज्वेलरी की दुकान से 40 लाख कैश और गहने लूटे गए

नई दिल्ली: दिल्ली के करावल नगर से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। प्रह्लाद चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कैसे हुई लूट?

दिन-दहाड़े हुई इस वारदात को 4 से 5 सशस्त्र बदमाशों ने अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

छात्रों पर हमले की भी खबर

गौरतलब है कि हाल ही में करावल नगर में छात्रों पर हमले की घटना भी सामने आई थी। तुकमीरपुर स्थित राजकीय बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास कुछ अज्ञात लोगों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने आए छात्रों पर हमला कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद 17 वर्षीय छात्र और उसके दो साथी जब घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घायल छात्रों को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

विधायक कपिल मिश्रा पर उठे सवाल

करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता कपिल मिश्रा विधायक हैं, जो दिल्ली सरकार में कानून मंत्री भी हैं। ऐसे में उनके ही क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक घटनाएं बढ़ने से विपक्ष ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों के चलते कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

Share This
अगला लेख → बांग्लादेश में शेख हसीना की विरोधी पार्टी के नेता की हत्या, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun