मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सीएम योगी रामलला के दर्शन पूजन के बाद PM मोदी के आगामी दौरे के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे

सीएम योगी रामलला के दर्शन पूजन के बाद PM मोदी के आगामी दौरे के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे

22 जनवरी को रामलला को अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. जिले के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। राम मंदिर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आज एक बार फिर अयोध्या दौरे पर हैं. अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 28 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. अयोध्या दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान सीएम योगी अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे.

ये होगा सीएम का अयोध्या में कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी सुबह 11.35 बजे रामकथा पार्क, अयोध्या पहुंचेंगे. सुबह 11.50 बजे श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन होंगे. इसके अलावा वह दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मभूमि का दर्शन करेंगे और अयोध्या परियोजना स्थल का स्थलीय अवलोकन करेंगे. वे दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. आयुक्त सभागार, मंडलायुक्त कार्यालय 03.05 बजे सीएम योगी का आगमन होगा। इसके बाद वे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे

Share This
अगला लेख → Covid update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के मिलें 70…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun