मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली के छावला में क्राइम ब्रांच के साथ दो अपराधियों की मुठभेड़, दीपक हड्डी और कैलाश घायल, गिरफ्तार

दिल्ली के छावला में क्राइम ब्रांच के साथ दो अपराधियों की मुठभेड़, दीपक हड्डी और कैलाश घायल, गिरफ्तार

दिल्ली के छावला क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात के बीच क्राइम ब्रांच और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गंभीर हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की आरके पुरम टीम को छावला इलाके में कुछ बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही बदमाश अंधेरे में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग का जवाब देते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम ने भी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम दीपक हड्डी और कैलाश हैं।

बताया गया है कि इन बदमाशों ने 27 मार्च को एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल किया था, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। अब क्राइम ब्रांच उनकी पूछताछ करेगी ताकि यह जान सकें कि उनका किसी आपराधिक गैंग से तो कोई संबंध नहीं है।

इसके अलावा, 9 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले तीन लुटेरों को नांगलोई इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजेश (25), खुर्शीद (24) और नितिन (24) के रूप में हुई। खुर्शीद पहले भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल था। इन आरोपियों ने ट्रक चालकों से मोबाइल फोन और नकदी लूटी थी और उनसे मारपीट भी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।

Share This
अगला लेख → मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी को सिर काटकर लव मैरिज की सजा दी, द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun