मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी को सिर काटकर लव मैरिज की सजा दी, दलित पति का दिल टूट गया

मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी को सिर काटकर लव मैरिज की सजा दी, दलित पति का दिल टूट गया

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम पिता अपनी बेटी के लव मैरिज से नाराज हो गया और उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपियों के पिता और भाई फरार हो गए।

मामला कुछ इस प्रकार है: चित्तूर जिले के बालाजीनगर कॉलोनी में शौकत अली और मुमताज की एक बेटी थी, जिसका नाम यास्मीन भानू था। यास्मीन ने एमबीए की पढ़ाई की थी और कॉलेज के दौरान उसका दिल साईं तेजा नाम के एक युवक पर आ गया, जो कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता था। साईं तेजा बीटेक कर रहा था। जब साईं ने यास्मीन से शादी की इच्छा जताई, तो उसके माता-पिता ने इस रिश्ते का विरोध किया।

इसके बावजूद, यास्मीन और साईं तेजा ने 9 फरवरी 2025 को नेल्लोर में चुपचाप शादी कर ली। इसके बाद, 13 फरवरी को, दोनों ने तिरुपति में डीएसपी से सुरक्षा की मांग की और पुलिस ने दोनों परिवारों की काउंसलिंग करवाई, साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि वे नवविवाहितों को नुकसान न पहुंचाएं, क्योंकि वे दोनों बालिग थे।

हालांकि, शादी के बाद दो महीनों तक यास्मीन का जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद, यास्मीन के परिवार ने उसे घर बुलाया और कहा कि उसके पिता शौकत अली की तबियत खराब है। इस पर, साईं तेजा ने अपनी पत्नी यास्मीन को चित्तूर भेज दिया।

यास्मीन के घर पहुंचने के बाद, साईं तेजा ने उसे और उसके परिवार को फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस पर वह यास्मीन के घर गया, जहां उसे यह जानकारी मिली कि यास्मीन की मौत हो चुकी है। यास्मीन के परिवार ने पहले तो बताया कि वह घर पर नहीं है और बाद में यह कहकर मामला दबाने की कोशिश की कि उसने आत्महत्या कर ली है।

अभी यास्मीन का शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है और उसकी मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच जारी है। यास्मीन के पिता शौकत अली और उसके बड़े भाई लालू फरार हैं। पुलिस ने इस संदिग्ध मौत के मामले में मामला दर्ज कर लिया है और चित्तूर के डीएसपी प्रभाकर के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है।

Share This
अगला लेख → इन 5 मशहूर सितारों की संतानें जन्म से पहले ही छिन गई थीं, एक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun