मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की रिलीज डेट का खुलासा, शेफाली शाह का दमदार अवतार वापस

‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की रिलीज डेट का खुलासा, शेफाली शाह का दमदार अवतार वापस

फरवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए कई शानदार वेब सीरीज आने वाली हैं, जिनमें से एक है बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का तीसरा सीजन। दर्शक लंबे समय से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे, और अब इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। शेफाली शाह, जो इस सीरीज में DCP वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आती हैं, ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “लाइट्स, कैमरा, टुडम – जो आने वाला है, उसके लिए आप तैयार नहीं हैं। जानिए 3 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर क्या आ रहा है, हां, ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’।”

इस बार तीसरे सीजन में हुमा कुरैशी भी जुड़ी हैं, जो शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पहले दो सीजन में शेफाली शाह का किरदार अपराध की जटिल गुत्थियों को सुलझाते हुए देखा गया था।

बता दें कि ‘दिल्ली क्राइम’ पहली भारतीय वेब सीरीज है, जिसे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस क्राइम-ड्रामा का निर्देशन रिची मेहता ने किया है।

पहले दो सीजन की कहानी: मार्च 2019 में आए पहले सीजन में निर्भया कांड की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई, जिसने दर्शकों को झकझोर दिया। वहीं, 26 अगस्त 2022 को रिलीज हुए दूसरे सीजन में ‘कच्छा-बनियान गैंग’ की सच्ची घटना पर आधारित कहानी को दर्शाया गया। हालांकि, तीसरे सीजन की कहानी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार DCP वर्तिका चतुर्वेदी किस नए अपराध की गुत्थी सुलझाएंगी।

Share This
अगला लेख → War 2: ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन का बड़ा हिस्सा लीक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun