मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

पंचायत का नया सीजन इस तारीख को रिलीज, फिर दिखेगी सचिव-प्रधान की जोड़ी

पंचायत का नया सीजन इस तारीख को रिलीज, फिर दिखेगी सचिव-प्रधान की जोड़ी

अगर आप प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज पंचायत के फैन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है! पंचायत के पहले सीजन को रिलीज हुए पूरे पाँच साल हो चुके हैं, और इस खास मौके पर मेकर्स ने इसके अगले सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 2020 में शुरू हुई इस लोकप्रिय सीरीज ने अपनी अनोखी कहानी और किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट आई सामने
प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें भूषण, बिनोद से कहता है कि सचिव जी ने पाँच सालों में कुछ खास नहीं किया। इस पर सचिव जी सभी से सवाल करते हैं – “आपने पाँच साल में क्या किया?” फिर पूरी कास्ट दर्शकों को यह खुशखबरी देती है कि पंचायत का नया सीजन इस साल रिलीज होने जा रहा है। वीडियो के अंत में खुलासा होता है कि पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगा।

अब तक तीन सीजन कर चुके हैं दर्शकों को प्रभावित
इस सीरीज के पहले तीनों सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं, और हर सीजन में कहानी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया गया है। पिछला सीजन, पंचायत 3, 28 मई 2024 को रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। इस साल आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स में भी इस सीरीज का जलवा दिखा, जहाँ इसे बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर सहित तीन बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया।

पुरानी स्टार कास्ट फिर मचाएगी धमाल
पहले तीनों सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। पंचायत सीजन 4 में भी ये सभी कलाकार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

इस सीरीज में सचिव जी और प्रधान जी की जोड़ी को फैंस ने खासतौर पर बहुत पसंद किया था। जितेंद्र कुमार, जो सचिव जी की भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। साथ ही, सचिव जी और प्रधान जी की जुगलबंदी, उनके मजेदार डायलॉग्स, प्यार-तकरार और दोस्ती ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब एक बार फिर यह जोड़ी नए सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार है!

अब इंतजार है 2 जुलाई 2025 का, जब पंचायत सीजन 4 हमारे सामने होगा और हमें फिर से गाँव की दिलचस्प दुनिया में ले जाएगा!

Share This
अगला लेख → बवाल के चलते अटकी फिल्म, क्या डूब जाएगा इस हीरो का करियर?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun