मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म में हो सकता है बदलाव ,जानें ड्रेस में क्या-क्या होगा चेंज

दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म  में हो सकता है बदलाव ,जानें ड्रेस में क्या-क्या होगा चेंज

दिल्ली पुलिस की योजना इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल पद तक के कर्मियों की वर्दी बदलने की है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. बल में वर्तमान में 90,000 से अधिक कर्मी हैं, जिनमें ‘डेनिप्स’ और ‘एजीएमयूटी’ कैडर के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि बल राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की स्थिति के कारण अपनी वर्दी बदलने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, “ये अभी योजना के चरणों में है और अभी तक कुछ भी तय किया है. लेकिन अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो इसका रंग भी खाकी ही रहेगा.”

दिल्ली पुलिस गर्मियों में अपने कर्मियों को टी-शर्ट और ‘कार्गो’ पैंट उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है और सर्दियों में ऊनी शर्ट, पैंट के साथ विशेष गुणवत्ता वाले ‘वार्मर’ उपलब्ध कराए जा सकते हैं। अधिकारी ने कहा, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कांस्टेबलों को प्रायोगिक आधार पर खाकी टी-शर्ट और ‘कार्गो’ पैंट दिए गए हैं।

‘कार्गो’ पैंट पर विचार किया जा रहा है क्योंकि कर्मी डायरी, मोबाइल फोन, चार्जर और हथियार जैसी कई चीजें ले जा सकते हैं। कई देशों में, कानून और व्यवस्था कर्मी ‘कार्गो’ पैंट पहनते हैं, जैसे कि भारत में विशेष बल कमांडो, एक अर्धसैनिक बल।

Share This
अगला लेख → UP News : तेरहवीं से लौट रहे 3 भाईयों की सड़क दुर्घटना में म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun