मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे 20 से अधिक बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे 20 से अधिक बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

भारत के विभिन्न राज्यों में इस समय अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली से 20 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे। पुलिस को इनके पास से कई तरह के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इन्हें भारत में प्रवेश दिलाने, दस्तावेज तैयार कराने और रहने में मदद कर रहे हैं, उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अवैध घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके अलावा, जो पुलिस थाने और उप-विभाग इस मामले में ढिलाई बरत रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

असम में चार बांग्लादेशी वापस भेजे गए

इसी क्रम में असम में चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उन्हें उनके देश भेज दिया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इन घुसपैठियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीमा पार वापस भेजा है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जानकारी दी कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है।

भुवनेश्वर में दस बांग्लादेशी गिरफ्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुई इस गिरफ्तारी में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल था। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे असम के धुबरी जिले के पास एक तस्कर की मदद से भारत में अवैध रूप से घुसे थे।

अवैध घुसपैठ के मामलों को लेकर देशभर में सख्ती बढ़ा दी गई है, और सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

Share This
अगला लेख → HOLI 2025: यूपी के स्कूलों में चार दिन की छुट्टी घोषित, जाने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *