मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में चलाएंगे मास्क पहनने को लेकर आंदोलन – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में चलाएंगे मास्क पहनने को लेकर आंदोलन – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली – दिल्ली में कोरोना के आकड़े लगातर बढ़ रहे है,इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है की दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर है, जिस तरह हम सब ने मिलकर अब तक कोरोना की दो लहर का सामाना किया है, उसी तरह तीसरी लहर भी जल्द खत्म हो जाएगी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय कोरोना बहुत फैला हुआ है. दिल्ली में सबसे कठिन परिस्थितियों के अंदर हम सब दिल्ली के लोगों ने मिलकर कोरोना का सामना किया है. सबसे पहले मार्च के महीने में कोरोना शुरू हुआ था. यह हमारे देश में नहीं था, बल्कि बाहर से आया था. उन दिनों बाहर से जितनी फ्लाइट आईं थी, उनमें से ज्यादा फ्लाइटें उन देशों से थी, जिन देशों में कोरोना के अधिक मामले थे. इटली, फ्रांस, लंदन में रह रहे बीमार भारतीयों को वहां से फ्लाइटें लेकर अपने देश में आई थी. वो सभी फ्लाइट दिल्ली में उतरी थीं. उन दिनों में कोई जांच नहीं थी, कोरोना नया-नया था. लगभग 32 हजार लोग बाहर से दिल्ली आए थे और उसके बाद वे दिल्ली में जगह-जगह फैल गए थे. हम लोगों ने जीरो से शुरू नहीं किया था, बल्कि दिल्ली में कई हजार केस बाहर से आए थे.

कोरोना की तीसरी लहर का ज़िक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की यह तीसरी लहर है. पहले जून के महीने में, 23 जून को सबसे ज्यादा मामले आए थे. हम सब दिल्ली के लोगों ने मिलकर कोरोना का मुकाबला किया और उसे कम किया. उसके बाद अगस्त में थोड़े-थोड़े मामले बढ़ने लगे और 17 सितंबर को ज्यादा केस आए. इसके बाद फिर केस कम होने लगे थे. अब यह कोरोना की तीसरी लहर आई है. आज तक हमें हर काम में दिल्ली के लोगों का साथ मिला है. मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे हमने अभी तक कोरोना की दो लहर का सामना किया और कोरोना को भगाया है, उसी तरह अब तीसरी लहर भी जल्द ही खत्म हो जाएगी.

Share This
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun