मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाएगा, रेखा गुप्ता ने जताया केंद्र के फैसले पर पूर्ण समर्थन

दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाएगा, रेखा गुप्ता ने जताया केंद्र के फैसले पर पूर्ण समर्थन

नई दिल्ली: दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द ही वापस उनके देश भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीज़ा, मेडिकल, राजनयिक और दीर्घकालिक वीज़ा को छोड़कर, रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा, मौजूदा मेडिकल वीज़ा भी 29 अप्रैल 2025 के बाद मान्य नहीं रहेंगे। अब भविष्य में कोई नया वीज़ा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार इस फैसले को पूरी सख्ती से लागू कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति इस आदेश की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार सार्क वीज़ा भी रद्द किए जा चुके हैं।

गृह मंत्रालय ने विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 3(1) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह फैसला लिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए वीज़ा सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाएंगी। हालांकि, यह आदेश दीर्घकालिक (LTV), राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा पर लागू नहीं होगा।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनके समय-सीमा के भीतर देश छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि कोई पाकिस्तानी निर्धारित समय के बाद भारत में ठहरता पाया गया, तो उसे तत्काल निष्कासित किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → पहलगाम आतंकी वारदात पर रजनीकांत ने जताई कड़ी नाराजगी, सरकार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun