मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम बदलने लगा है। रविवार को ठंड से राहत महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दो दिनों में ठंड का असर फिर से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

सोमवार का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

बारिश कब होगी?
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने जानकारी दी है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली का AQI कैसा है?
रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शाम 6 बजे 362 तक पहुंच गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। बता दें कि 0-50 के बीच AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

Share This
अगला लेख → विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, चैंप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun