मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Mahakumbh : जूना अखाड़े से हटाए गए IITian बाबा अभय सिंह , जानिए क्या है वजह

Mahakumbh : जूना अखाड़े से हटाए गए IITian बाबा अभय सिंह , जानिए क्या है वजह

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। संतों और साधुओं की भारी मौजूदगी के बीच, हाल ही में एक खास नाम – आईआईटीियन बाबा उर्फ अभय सिंह – सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे थे। एयरोस्पेस इंजीनियर से संन्यासी बने अभय सिंह अब एक विवाद के चलते चर्चा में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, उन्हें जूना अखाड़ा शिविर से बाहर कर दिया गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

आईआईटीियन बाबा पर क्यों हुई कार्रवाई?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा अभय सिंह पर अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। यही वजह बनी कि उन्हें शनिवार रात जूना अखाड़ा शिविर से निष्कासित कर दिया गया।

जूना अखाड़े का बयान

जूना अखाड़े ने इस मामले को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा और अनुशासन उनके लिए सर्वोच्च है। अखाड़े के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा, “गुरु का अपमान करना हमारी परंपरा और संन्यास के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसा करने वाला व्यक्ति न तो सच्चा संन्यासी है और न ही उसे सनातन धर्म का सम्मान करने वाला माना जा सकता है।”

अब कहां हैं बाबा अभय सिंह?

सूत्रों के मुताबिक, जूना अखाड़ा से निकाले जाने के बाद अभय सिंह ने किसी दूसरे संत के शिविर में शरण ली है। हरियाणा के निवासी अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था, लेकिन उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास का मार्ग अपना लिया। महाकुंभ में मीडिया की नजरों में आने के बाद वह पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

Share This
अगला लेख → दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun