मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दुनिया की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म, जिसे 100 देशों में बैन किया गया, रिलीज के बाद निर्देशक की हुई हत्या

दुनिया की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म, जिसे 100 देशों में बैन किया गया, रिलीज के बाद निर्देशक की हुई हत्या

भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनके कारण विवाद खड़े हुए और उनके बैन करने की मांग भी उठी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे विवादास्पद फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म न तो बॉलीवुड की है, न ही साउथ की, बल्कि हॉलीवुड की एक फिल्म है। इस फिल्म का नाम है ‘सैलो, या द 120 डेज ऑफ सोडोम’। इस फिल्म को रिलीज होते ही तुरंत बैन कर दिया गया था, और फिल्म के निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी की हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म को लेकर उठे विवादों के बावजूद, यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी।

फिल्म में पाओलो बोनासेली, जियोर्जियो कैटाल्डी, उबेर्टो पाओलो क्विंटावले, ऑल्टो वेलेटी, कैटरीना बोराटो, एल्सा डि जियोर्जी, हेलेन सर्जर और सोनिया सवियांग जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।

‘सैलो, या द 120 डेज ऑफ सोडोम’ की कहानी इतनी विवादित थी कि इसे 100 देशों में बैन कर दिया गया था। फिल्म की रिलीज के बाद इसके खिलाफ लंबा विवाद चला और इसके निर्देशक की हत्या कर दी गई। फिल्म के कथानक से लेकर उसमें दिखाए गए दृश्यों तक, सभी ने इसे आलोचना और विवादों का विषय बना दिया। इस फिल्म की कहानी चार भ्रष्ट और अमीर व्यक्तियों के बारे में है, जो 18 युवकों का अपहरण कर उन्हें चार महीनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और तब से इसे सबसे विवादास्पद फिल्मों में से एक माना जाता है।

फिल्म पर दुनियाभर में कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिया। पियर पाओलो पासोलिनी द्वारा निर्देशित और मार्क्विस डी साडे के 1785 के उपन्यास ‘द 120 डेज ऑफ सोडोम’ पर आधारित इस फिल्म में युद्ध, यौन उत्पीड़न, हत्या और बच्चों पर अत्याचार के दृश्य दिखाए गए थे, जो काफी विवादास्पद थे। ऑस्ट्रेलिया में इसे 1993 तक बैन रखा गया और फिर 1998 में भी फिर से बैन कर दिया गया। भारत, यूके, न्यूजीलैंड और अन्य कई देशों में भी इसे प्रतिबंधित किया गया। अमेरिका में इसे 1977 में रिलीज किया गया था, लेकिन वहां भी इसे अश्लीलता के आरोप में बैन कर दिया गया था।

यह फिल्म IMDb पर 5.8 की रेटिंग हासिल कर चुकी है, लेकिन इसके विवादित कंटेंट के कारण यह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है। 2011 में इसे ब्लू-रे पर रिलीज किया गया था, लेकिन इसके बैन होने के कारण यह कई देशों में उपलब्ध नहीं है। गूगल मूवीज पर यह फिल्म कुछ चुनिंदा देशों में किराए पर उपलब्ध है।

Share This
अगला लेख → ग्राउंड जीरो फिल्म की समीक्षा: इमरान हाशमी ने सही समय पर एक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun