मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

देवबंद में धमाके से थर्राया इलाका, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग मलबे में दबे

देवबंद में धमाके से थर्राया इलाका, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग मलबे में दबे

सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा निहाल खेड़ी इलाके में स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो गई और मलबा चारों ओर फैल गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैक्ट्री के भीतर और कितने लोग मौजूद थे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ लोगों का कहना है कि जब विस्फोट हुआ, तब फैक्ट्री में कुछ मजदूर काम कर रहे थे, जो संभवतः इस हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी और बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस प्रकार का विस्फोटक सामग्री फैक्ट्री में मौजूद थी, जिसने इतना भयानक धमाका किया। पुलिस और प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अचानक खेल से दूरी बनाई, जानिए इसके पी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun