मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अचानक खेल से दूरी बनाई, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अचानक खेल से दूरी बनाई, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर निदा डार ने क्रिकेट से अस्थायी ब्रेक लेने की घोषणा की है। उन्होंने यह जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका ब्रेक कितने समय का होगा। निदा डार पहले पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी संभाल चुकी हैं।

निदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पिछले कुछ महीनों में उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए, जिससे उनकी मानसिक सेहत प्रभावित हुई है। इसी कारण उन्होंने क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर रहने और खुद पर ध्यान देने का फैसला किया है। उन्होंने सभी से इस दौरान उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और फिर सितंबर में भारत में होने वाले महिला वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए स्थान सुनिश्चित किया था। ESPNक्रिकइंफो के अनुसार, निदा डार के वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने की संभावना कम थी। उनकी उम्र अब 38 साल हो चुकी है और टीम अब भविष्य के खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निदा इस साल की शुरुआत में फिटनेस टेस्ट में भी पास नहीं हो सकी थीं। इसके अलावा, उनकी फॉर्म भी गिरावट पर थी और वह नेशनल महिला टी20 कप में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं। निदा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था।

अगर उनके करियर पर नजर डालें, तो निदा डार ने पाकिस्तान के लिए 112 वनडे मैचों में 1690 रन बनाए हैं और 108 विकेट भी चटकाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2091 रन बनाने के साथ 144 विकेट भी अपने नाम किए हैं। भले ही हालिया प्रदर्शन में कमी रही हो, लेकिन लंबे समय तक निदा डार पाकिस्तान महिला टीम की रीढ़ रही हैं।

Share This
अगला लेख → गोरखपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 7 लोग, मां-बेटी की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun