मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ , PM मोदी और अन्य प्रमुख नेता होंगे शामिल

देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ , PM मोदी और अन्य प्रमुख नेता होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह भव्य समारोह मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। नागपुर से विधायक 54 वर्षीय फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

20 नवंबर को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव और 23 नवंबर को परिणाम आने के बाद, करीब दो हफ्तों तक चली बातचीत के बाद यह नई सरकार बनने जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों वाली विधानसभा में 230 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे फडणवीस मुख्यमंत्री पद के लिए स्वाभाविक दावेदार बने।

बुधवार को फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया और समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने फडणवीस को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के मंत्र का परिणाम है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा नेता प्रसाद लाड ने बताया कि इस आयोजन में करीब 42,000 लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

समारोह स्थल पर 40,000 भाजपा समर्थकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि 2,000 गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न धर्मों के नेताओं के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर, 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Share This
अगला लेख → Pushpa 2 The Rule का ज़बरदस्त क्रेज़ , सोशल मीडिया पर छाया अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun