मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

Pushpa 2 The Rule का ज़बरदस्त क्रेज़ , सोशल मीडिया पर छाया अल्लू अर्जुन का जलवा

Pushpa 2 The Rule का ज़बरदस्त क्रेज़ , सोशल मीडिया पर छाया अल्लू अर्जुन का जलवा

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फैंस में फिल्म का जबरदस्त क्रेज है, और यह एडवांस बुकिंग के जरिए ही बड़ी कमाई कर चुकी है। 21,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के अधिकांश शो हाउसफुल चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे ब्लॉकबस्टर का तमगा देते हुए जमकर तारीफें की हैं।

एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फिल्म के बारे में अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक दर्शक ने इसे ‘सुप्रीम मास एंटरटेनर’ बताते हुए लिखा, “अल्लू अर्जुन ने अपने वादे पर खरा उतरते हुए ‘झुकेगा नहीं साला’ का जज्बा पूरी फिल्म में कायम रखा है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस को सराहते हुए इसे 5 में से 4.2 रेटिंग दी।

फिल्म के “आइकॉनिक जथारा सीक्वेंस” को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। फैंस इसे अल्लू अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर बता रहे हैं। रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब सराहा। एक फैन ने कहा, “पुष्पा 2 पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म है। रश्मिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी ने फिर से कमाल कर दिखाया।” हालांकि, कुछ लोगों ने क्लाइमेक्स को लेकर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कहा, “पहला हाफ बेहतरीन है, लेकिन आखिरी 30 मिनट अनावश्यक क्लिफहेंजर के साथ खत्म होते हैं।”

फैंस का मानना है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिलना तय है। इससे पहले, ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए भी अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ के बाद इसके सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, तो इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के आइकॉनिक दृश्यों पर थिएटर में गूंजती तालियां और सीटियां दर्शकों के उत्साह का प्रमाण हैं।

Share This
अगला लेख → कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun