मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

देश के 8 राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली में तापमान बढ़ा; लू से सतर्क रहने की सलाह

देश के 8 राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली में तापमान बढ़ा; लू से सतर्क रहने की सलाह

उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल और असम सहित कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
14 से 16 अप्रैल तक असम और मेघालय में, और 15 व 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
14 और 15 अप्रैल को झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
16 से 18 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा में, और 16 से 19 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी लू की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है और शनिवार की तुलना में भी अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन एक दिन पहले के मुकाबले बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में दिल्ली में गर्मी और तेज़ हो सकती है।

Share This
अगला लेख → 24 अप्रैल को मधुबनी में पीएम मोदी की रैली, डॉक्टरों और स्वास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun