देश पहुंची राफेल की दूसरी खेप,जामनगर एयरबेस पहुंचें 3 लड़ाकू विमान
अहमदाबाद – लड़ाकू विमान राफेल की दूसरी खेप आज गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची. इसके बाद तीन विमान जनवरी और फिर मार्च में 3, अप्रैल में 7 राफेल लड़ाकू विमान भारत को मिल जाएंगे. इस तरह अगले साल अप्रैल तक देश में विमानों की संख्या 21 हो जाएगी. इसमें से 18 लड़ाकू विमान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे.
राफेल की दूसरी खेप भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. गौरतलब है कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 10 सितंबर को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थी.