मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दोस्त की DP लगाकर लड़की को किया ब्लैकमेल,दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

दोस्त की DP लगाकर लड़की को किया ब्लैकमेल,दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

मेरठ – लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने पड़ोस के रहने वाले दोस्त का फोटो एक लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया। वो अपने दोस्त का फोटो अपने व्हाट्सएप पर लगाकर युवती को अश्लील मैसेज करने लगा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के परिजन उसके घर पहुँचे और उसके पिता से उसकी शिकायत की।

जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ीगेट इलाके के समर गार्डन निवासी जावेद ने अपने पड़ोसी दोस्त फरमान की फ़ोटो अपने व्हाट्सएप डीपी पर लगा रखी थी और उससे वो एक युवती को परेशान किया करता था। जब युवती ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम फरमान बताया। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उन्होंने फरमान के घर पहुंचकर उसके पिता से शिकायत की। लेकिन जब फरमान को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने आरोपी दोस्त जावेद से इस हरकत का विरोध जताया। इसी को लेकर आरोपी जावेद दोस्त फरमान के घर पहुंचा और उसके पिता की पिटाई कर दी। आरोप है कि जावेद मालिक अपने साथ 6-7 युवकों को ले आया और फरमान के परिजनों पर हमला बोल दिया जिसमे फरमान की मां भी बेहोश होकर गिर गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फरमान ने आरोपी जावेद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ- रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर पत्नी-बेटे की हत्या

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun