मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

9 जून से दर्शकों के लिए खुलेगा लखनऊ ZOO,क्या होंगे नियम

9 जून से दर्शकों के लिए खुलेगा लखनऊ ZOO,क्या होंगे नियम

लखनऊ – लॉकडाउन चलते बंद चल रहा लखनऊ प्राणी उद्यान (जू) दर्शकों के लिए फिर से खोला जा रहा है 9 जून से खुल रहे ज़ू आने वालों के लिए कुछ नियम भी बनाये गए है ,ज़ू के डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि विंडो टिकट की जगह सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही मिलेंगे तो वहीं 10 वर्ष से छोटे बच्चे और 65 साल से ऊपर बुजुर्गों का नहीं होगा प्रवेश साथ ही बीमार और गर्भवती महिलाओं का प्रवेश पर भी कुछ दिन प्रतिबंध रहेगा। ज़्यादा भीड़ जमा ना हो इसलिए एक्वेरियम और सांप घर भी रहेंगे बंद, सिर्फ़ खुले में जो बाड़े हैं वहीं खुलेंगे जनता के लिए।

अनलॉक 1 में तीन पालियों में खोला जा रहा है जू, जिसमे हर पाली से दूसरी पाली के बीच में रहेगा एक से डेढ़ घण्टे का अंतराल। पालियों के बीच के समाय में होगा जू के बाड़ों के बाहर का सनिटाइजेशन। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 तक दूसरी पाली 11:30 से 1:30 और तीसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगी। बच्चो को सैर कराने के लिए चलने वाली टॉय ट्रैन का भी संचालन फिलहाल बंद रहेगा

ज़ू में सभी दर्शकों की सुरक्षा और संक्रमण के रोकथाम की दृष्टि से लोगो के लिए गेट पर थर्मल स्कैनिंग लगी होगी वही स्कैनिंग में स्वस्थ ना पाए जाने पर लोगो को अंदर जाने की अनुमति भी नहीं मिलेगी । सुरक्षा को लेकर गेट पर थर्मल स्कैनिंग, सनिटाइजेशन के साथ ही साथ फुट सनिटाइजेशन भी होगा।

Share This
अगला लेख → भूत का मास्क पहनकर बना रहे थे टिकटॉक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun