मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दो हफ्ते पहले आई कॉमेडी सीरीज ने मचाया धमाल, मेकर्स ने फटाफट कर दिया सीजन 2 का ऐलान

दो हफ्ते पहले आई कॉमेडी सीरीज ने मचाया धमाल, मेकर्स ने फटाफट कर दिया सीजन 2 का ऐलान

प्राइम वीडियो ने अपनी लोकप्रिय हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। शो के पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला, और अब इसके अगले भाग की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह एक हल्की-फुल्की हार्टलैंड कॉमेडी है, जिसमें गांव की सादगी, मजेदार किस्से और मनोरंजन का पूरा तड़का है।

धड़कपुर की कहानी फिर होगी शुरू

इस सीरीज की कहानी गांव धड़कपुर में सेट है, जहां छोटे शहर के दिलचस्प किरदार और उनके रोजमर्रा के जीवन की झलक देखने को मिलती है। पहले सीजन में इसकी चटपटी कॉमेडी, दमदार परफॉर्मेंस और मनोरंजक कथानक ने दर्शकों को खूब हंसाया और भावुक भी किया। यह एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। पहले सीजन की अपार सफलता के चलते, अब महज दो हफ्तों के भीतर दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है।

मजेदार वीडियो के साथ हुआ ऐलान

प्राइम वीडियो ने इस खबर की घोषणा बड़े ही मजेदार अंदाज में की। प्लेटफॉर्म ने शो के कलाकारों का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सभी खुशी से कहते नजर आ रहे हैं, “आवेला दुपहिया।” तभी कोई जवाब देता है, “अरे, आ तो गया है!” इस पर बताया जाता है कि अगला सीजन भी जल्द ही आने वाला है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “कोई डांटेगा तो नहीं, क्योंकि हमने ‘दुपहिया’ का अगला सीजन मंगवा लिया है!”

मेकर्स ने क्या कहा?

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स हेड निखिल माधोक ने कहा,
“हम हमेशा से मानते आए हैं कि सच्ची और दमदार कहानियां हर किसी को जोड़ती हैं। ‘दुपहिया’ की सफलता यह साबित करती है कि आम जिंदगी से जुड़ी कहानियां हर किसी के दिल को छूती हैं।”

मेकर्स अब फिर से दर्शकों को धड़कपुर की दुनिया में ले जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार कहानी में और भी मजेदार ट्विस्ट, नए सरप्राइज और हंसी का जबरदस्त डोज मिलेगा।

कौन-कौन से कलाकार दिखेंगे?

इस शो का निर्माण सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के तहत किया है। इसकी कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है, जबकि डायरेक्शन सोनम नायर ने किया है।

शो में एक बार फिर गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी को जीवंत बनाएंगे।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती ये साउथ एक्ट्रेस, डॉक्टरी छोड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun