मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पुष्पा 2 ने महज 2 हफ्तों में रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़ बस इतना दूर

पुष्पा 2 ने महज 2 हफ्तों में रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़ बस इतना दूर

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, वैसा पहले किसी फिल्म ने नहीं किया। हर जगह ‘पुष्पा 2’ की चर्चा हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके प्रति दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। सिनेमाघरों में अभी भी लोग बड़ी संख्या में ‘पुष्पा 2’ देखने पहुंच रहे हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान, प्रभास और रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ‘पुष्पा 2’ की सफलता बाकी फिल्मों के लिए चुनौती बन गई है।

इस बीच, 14वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो बेहद प्रभावशाली हैं। अल्लू अर्जुन को भी शायद ही अंदाजा रहा होगा कि फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई करेगी। हालांकि, मेकर्स और स्टार कास्ट को पूरी उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन ‘पुष्पा 2’ ने 20.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे बुधवार को भी फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

14वें दिन का भाषा अनुसार कलेक्शन:

  • तेलुगू: 3.25 करोड़
  • हिंदी: 16.25 करोड़
  • तमिल: 1 करोड़
  • कन्नड़: 0.15 करोड़
  • मलयालम: 0.15 करोड़

इन आंकड़ों के साथ, भारत में फिल्म की कुल कमाई 973.2 करोड़ रुपये हो चुकी है। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि अगले दो दिनों में ‘पुष्पा 2’ भारत में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

‘पुष्पा 2’ भारत में 973 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ ने भी 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, लेकिन ये आंकड़ा उनकी वर्ल्डवाइड कमाई का था। इसी तरह प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भी दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

Share This
अगला लेख → भाजपा को कांग्रेस जैसा हाल देखने को मिलेगा अगर अमित शाह ने ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun