मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसे में 18 नहीं, बल्कि इससे अधिक लोगों की मौत, RPF रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसे में 18 नहीं, बल्कि इससे अधिक लोगों की मौत, RPF रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक जांच रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें हादसे के कारणों और मृतकों की संख्या में संशोधन किया गया है। मंगलवार सुबह जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, भगदड़ में मरने वालों की संख्या 20 बताई गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 18 था। मृतकों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं।

भगदड़ की वजह क्या थी?

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात भगदड़ का कारण प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म में किए गए अचानक बदलाव की घोषणा बनी।

प्लेटफॉर्म नंबर 16 की घोषणा से मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 8:45 बजे घोषणा की गई थी कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होगी। लेकिन कुछ समय बाद एक और घोषणा हुई, जिसमें कहा गया कि ट्रेन अब प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलेगी। इस बदलाव के कारण यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और वे जल्दबाजी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

भारी भीड़ ने बढ़ाई परेशानी

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि हादसे के समय प्लेटफॉर्म 14 पर मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पहले से ही खड़ी थीं। इसके अलावा, प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर मौजूद थी। इस कारण स्टेशन पर लोगों की आवाजाही में रुकावट आ गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई लोगों की जान चली गई।बेहतर सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के अभाव में यह दुर्घटना और भी गंभीर हो गई। रेलवे प्रशासन अब इस मामले में सुधार के उपायों पर विचार कर रहा है।

Share This
अगला लेख → शिवसेना के 20 विधायकों पर मतभेद, एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun