मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नकली शराब पीने से अमृतसर में 14 की जान गई, पांच गांवों में मातम पसरा

नकली शराब पीने से अमृतसर में 14 की जान गई, पांच गांवों में मातम पसरा

अमृतसर: मजीठा इलाके में कथित रूप से नकली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि 6 अन्य लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें मुख्य सप्लायर भी शामिल है। यह घटना मजीठा के आसपास के पांच गांवों में सामने आई है और पुलिस की जांच तेजी से जारी है।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें यह सूचना रात करीब 9:30 बजे मिली कि कुछ लोगों की हालत शराब पीने के बाद बिगड़ गई है और मौतें हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस धंधे के सरगना साहब सिंह का नाम सामने आया, जिसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये जहरीली शराब किन स्रोतों से खरीदी गई थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया। इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और पंजाब सरकार के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर छानबीन की जा रही है, ताकि जिन लोगों ने यह शराब पी है, उन्हें समय रहते इलाज दिया जा सके।

अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने भी स्थिति पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है। मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और जिनमें कोई भी लक्षण दिख रहे हैं या संदिग्ध हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पूरी तरह सक्रिय है और हर संभव मदद दी जा रही है, ताकि और किसी की जान न जाए। जांच अभी जारी है और प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।

Share This
अगला लेख → 65 साल के पुजारी की हत्या से दहला मंदिर परिसर, चारपाई पर मिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun