मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नक्षत्र परिवर्तन में गुरु का बड़ा असर, 10 अप्रैल से इन राशियों की किस्मत लेगी करवट

नक्षत्र परिवर्तन में गुरु का बड़ा असर, 10 अप्रैल से इन राशियों की किस्मत लेगी करवट

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, वैभव, ज्ञान और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक माना गया है। जब गुरु किसी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। 10 अप्रैल को गुरु रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं उन चार भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें इस गोचर का विशेष फल मिलेगा।

कर्क राशि

गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जिसे लाभ भाव कहा जाता है। इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी में उन्नति की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है और नई नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता और बड़े भाई-बहनों से सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह गोचर कर्म भाव में होगा। आप कार्य के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे और सही दिशा में मेहनत करेंगे। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और किसी अटके हुए काम में सफलता मिलेगी। खासकर वे लोग जो पारिवारिक बिज़नेस में हैं, उन्हें लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का यह गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है। इस दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिस काम में असमंजस था, वह अब आसानी से पूरा हो सकता है। विवाहिक जीवन में संवाद से सुधार आएगा और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी का योग है। पिता से संबंध बेहतर होंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह समय शिक्षा और करियर के क्षेत्र में फायदेमंद रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ जातक कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।

Share This
अगला लेख → मंगल का नक्षत्र बदलाव, इन 3 राशियों की सहनशीलता की होगी परीक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun